{"_id":"67bef42be13a00b47702feb1","slug":"innocent-child-died-by-drowning-in-a-pond-a-day-before-his-birthday-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कल है दूसरा जन्मदिन, धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटा था परिवार, पोखर में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कल है दूसरा जन्मदिन, धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटा था परिवार, पोखर में डूबकर बालक की मौत
Wed, 26 Feb 2025 04:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 04:30 PM IST
सार
जन्म दिन की खुशियों में शामिल होने के लिए करीबी लोगों का अलावा रिश्तेदारों को भी बुलाया जा रहा था। लेकिन परिजनों को क्या पता था कि जन्म दिन से पहले ऐसी मनहूस खबर आएगी कि सारी खुशियां मातम में बदल जाएंगी।
विज्ञापन
मृतक वायुस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
27 फरवरी को इकलौते बेटे वायुस का दूसरा जन्मदिन है। परिवार में जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां चल रही थीं। नाते-रिश्तेदारों को जन्मदिन के लिए बुलाया जा रहा था। अचानक वायुस घर से गायब हो गया। वायुस अचेत अवस्था में पोखर के अंदर पड़ा मिला। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जन्मदिन से एक दिन पहले वायुस यह दुनिया छोड़ दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली अंतर्गत गांव खिटौली निवासी किशनपाल सिंह मजदूरी करते हैं। किशनपाल के यहां बड़ी बेटी चित्रा के बाद वायुस का जन्म हुआ था। इकलौता बेटा होने के नाते गत वर्ष उसका पहला जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया था। इस बार दूसरा जन्मदिन और खास मनाने की परिवार के लोग तैयारी कर रहे थे। जन्म दिन की खुशियों में शामिल होने के लिए करीबी लोगों का अलावा रिश्तेदारों को भी बुलाया जा रहा था। लेकिन परिजनों को क्या पता था कि जन्म दिन से पहले ऐसी मनहूस खबर आएगी कि सारी खुशियां मातम में बदल जाएंगी।
विज्ञापन
26 फरवरी को वायुस अचानक लापता हो गया। इससे परिवार में बेचैनी छा गई। बालक को परिवार के लोगों ने काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव में सर्च अभियान चलाया। करीब दो बजे किशनपाल के घर के निकट ही पोखर में बालक के होने का लोगों ने अंदेशा जताया। गांव के सेवक राम और सुनील ने पोखर में घुसकर देखा तो उसमें बालक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
वायुस को बाहर निकाला । उसे आनन-फानन सीएचसी लाया गया। जहां बालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया। वहीं परिजन बालक को रंजिशन पोखर में फैंकने का भी शक जता रहे हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
