फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent boy injured in bike collision dies, family creates ruckus

Aligarh News: बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा

Fri, 10 Apr 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Innocent boy injured in bike collision dies, family creates ruckus
थाने के सामने शव रखकर हंगामा करते परिजन। संवाद  - फोटो : samvad
आंबेडकर चौक के पास घर के बाहर खेल रहे एक बालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। करीब 16 दिन तक उपचार के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से नाराज परिजनों ने गभाना थाने के सामने शव रखकर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए और जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


कस्बे के रहने वाले सोनू सिंह चाट की ठेली लगाते हैं। परिजनों के अनुसार उनका चार वर्षीय बेटा केशव 25 मार्च को घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपी बाइक सवारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे के दौरान मौके पर भीड़ लग गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि आरोपी बाइक सवारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed