{"_id":"63d03274fa270b5513303435","slug":"ink-mark-gives-respect-must-vote-city-office-news-ali309746548-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्याही का निशान देता है सम्मान, जरूर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्याही का निशान देता है सम्मान, जरूर करें मतदान
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम।
- फोटो : CITY OFFICE
रिंकू शर्मा
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। जिले में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय से लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान बुजुर्ग एवं युवा मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया। इसका उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना, विशेषकर युवा मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और वयस्क मताधिकार को सुनिश्चित करना है।
जिले में 27,21,679 मतदाता
पिछले दिनों चुनाव आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2023 को आधार मानते हुए 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। सातों विधानसभाओं में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 14, 53,316, महिला मतदाताओं की संख्या 12, 68,211, थर्ड जेंडर, 152 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 27,21,679 हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर हर बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। फार्म संख्या छह के आधार पर 22715 पुरुष, 24096 महिला, 11 थर्ड जेंडर समेत कुल 46,822 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं। इसी तरह फार्म संख्या सात के आधार पर 18,384 पुरुष, 19,918 महिला समेत कुल 38,302 मतदाताओं के नाम मृत होने, सूची में दो बार नाम होने, अशुद्ध होने, नाम, पता बदल जाने से मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
कस्बा गभाना के 95 वर्षीय मुंशीलाल कहते हैं कि अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं, सभी में मतदान किया है।
जाकिर नगर निवासी अल्लारखी बताती हैं कि हर चुनाव में मतदान किया है। कभी भी मतदान से पीछे नहीं हटी।
लोकतंत्र में मतदान सबकी भागीदारी
लोकतंत्र ने सभी को मतदान करने का अधिकार दिया है। सभी को इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हम जो भी जनप्रतिनिधि चुनते हैं वो प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इसलिए जनता की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने नेतृत्वकर्ता का चयन सही प्रकार से करें। मताधिकार यही शक्ति देता है कि सही नेतृत्वकर्ता चुनकर पहुंचे। यह तभी संभव होगा जब हर व्यक्ति मतदान के लिए आगे बढ़े। जितना अधिक मतदान होगा उतनी ही सशक्त सरकार होगी। सशक्त सरकार ही बेहतरी की राह प्रशस्त करती है।
विज्ञापन
- इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी