{"_id":"681cd354a1ba4727ea061657","slug":"indian-cricket-team-winner-in-international-deaf-cricket-league-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Deaf Cricket League: भारतीय टीम बनी विजेता, अलीगढ़ के अनुभव की कप्तानी में मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Deaf Cricket League: भारतीय टीम बनी विजेता, अलीगढ़ के अनुभव की कप्तानी में मिली जीत
Thu, 08 May 2025 09:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 08 May 2025 09:23 PM IST
सार
अलीगढ़ के अनुभव गौतम की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय डेफ क्रिकेट लीग की ट्रॉफी जीत ली। डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव ऋषिकांत ने मूक बधिर खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तरह सरकार से अनुदान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विजेता ट्रॉफी के साथ कप्तान अनुभव गौतम
- फोटो : स्वयं
विस्तार
दुबई में अंतरराष्ट्रीय डेफ क्रिकेट लीग में भारतीय क्रिकेट टीम विजेता रही। यह लीग 28 अप्रैल से 3 मई तक खेली गई। टीम के कप्तान अलीगढ़ के अनुभव गौतम हैं। इस जीत के साथ खिलाड़ियों के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
टीम में उत्तर प्रदेश के अनुभव गौतम (कप्तान), ऋषिकांत, अजित तोमर, अमन रिजवी, तन्मय तिवारी, गौरव मिश्रा, शहाबुद्दीन शेख, चेतन कुमार, मुंतजिर हुसैन, रौशन केसरवानी, शशांक सिंह ने शानदार खेल दिखाया और टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव ऋषिकांत ने मूक बधिर खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तरह सरकार से अनुदान देने की मांग की है।
विज्ञापन