फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   India was encouraged to get the title of Miss Universe

अलीगढ़ः मिस यूनिवर्स का खिताब भारत को मिलने से बढ़ा हौसला

Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
India was encouraged to get the title of Miss Universe
अंशू सिंह । मॉडल - फोटो : CITY OFFICE
चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद अलीगढ़ के मॉडल व फैशन डिजाइनरों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि सिर फख्र से ऊंचा हो गया है। भारत की बेटी हरनाज संधू ने भारत का परचम पूरे विश्व में फहराकर न सिर्फ अपना और देश का नाम बढ़ाया है। बल्कि आज के दौर में संघर्ष कर रहे मॉडलों को भी प्रेरणा दी है। शहर के मॉडलों का कहना है कि इससे भारत के अंदर मॉडलिंग का क्रेज बढ़ेगा और मॉडलिंग के क्षेत्र में रोजगार के तमाम आयाम मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

बोलीं मॉडल
- आज के दौर में संघर्ष कर रहे मॉडलों के लिए यह प्रेरणा है। निश्चित ही कौर के मिस यूनिवर्स बनने से मॉडलिंग में संभावनाएं बढ़ेंगी। -प्रियंका चौधरी, मॉडल व कोरियोग्राफर।
विज्ञापन

- विगत एक साल से मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा है। हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से अब राह आसान होती दिख रही है। - प्रियंका वर्मा, मॉडल।
- मॉडलिंग के क्षेत्र में हाल ही में कदम रखा है। हरनाज संधू अब मेरे लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। उनके जीतने से हौसला बढ़ा है। - मुस्कान गुप्ता, मॉडल।
- मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा तो पता चला कि यहां कंपटीशन बड़ा है। हरनाज संधू के खिताब जीतने से मॉडलिंग की तरफ क्रेज और बढ़ गया है। - अंशु सिंह, मॉडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मॉडलिंग का कैरियर युवतियों के लिए काफी अच्छा है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह बात हरनाज संधू ने अब सिद्ध कर दी है। इससे भारत में भी मॉडलिंग का क्रेज बढ़ेगा और रोजगार के आयाम बढ़ने की संभावना है। -रश्मि आनंद, फैशन डिजाइनर।

मुस्कान गुप्ता। मॉडल

मुस्कान गुप्ता। मॉडल- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed