{"_id":"579d01584f1c1bfa1421e57f","slug":"in-the-remaining-two-and-a-half-million-lutkkdo-cede-its-golden-jubilee","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती में बची ढाई लाख की लूट..दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती में बची ढाई लाख की लूट..दो दबोचे
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी इलाके की स्वर्ण जयंती कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक व्यापारी से ढाई लाख की लूट होनी थी। मगर किसी तरह पुलिस तक बदमाशों की मुखबिरी पहुंच गई और पुलिस ने घेराबंदी कर दो को दबोच लिया। इस दौरान उनका एक साथी भाग जाने में सफल रहा। दोनों से थाने ले जाकर पूछताछ चल रही है।
बताया गया है कि पुलिस को मुखबिरों के माध्यम से खबर मिली कि स्वर्ण जयंती में तीन बदमाश किसी व्यापारी से ढाई लाख की लूट के लिए इंतजार में खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिरों की मदद से तीनों की घेराबंदी कर दी। जहां दो को तमंचों व बाइक सहित दबोच लिया। पकड़ा गया एक बदमाश डिबाई और दूसरा किशनपुर इलाके का बताया गया है, जबकि तीसरा एटा चुंगी इलाके का है। एसओ के अनुसार अभी तीनों से पूछताछ चल रही है।