{"_id":"674528391b4b719fa40f4bf7","slug":"in-the-firing-in-talanagari-one-arrested-investigation-begins-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101366-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तालानगरी में हुई फायरिंग में एक गिरफ्तार, बाकी छह आरोपी फरार, पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तालानगरी में हुई फायरिंग में एक गिरफ्तार, बाकी छह आरोपी फरार, पूछताछ शुरू
Tue, 26 Nov 2024 07:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:15 AM IST
सार
रसिक टावर निवासी सुयश सक्सेना ने 22 नवंबर को फैक्टरी से बैंक जाते समय अज्ञात बाइक सवारों द्वारा हत्या के उद्देश्य से चलती कार पर फायरिंग करने के मामले में जिपं सदस्य पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तालानगरी में व्यापारी की चलती कार पर फायरिंग करने के मामले में नामजद सुनील सिंह को पुलिस ने 25 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी छह आरोपी अभी फरार हैं। बीते शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि रसिक टावर निवासी सुयश सक्सेना ने 22 नवंबर को फैक्टरी से बैंक जाते समय अज्ञात बाइक सवारों द्वारा हत्या के उद्देश्य से चलती कार पर फायरिंग करने के मामले में जिपं सदस्य पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसके पीछे 85 वर्ग गज के एक प्लॉट का विवाद बताया गया था।
विज्ञापन
इस मुकदमे में फरार चल रहे नामजद सुनील सिंह को पुलिस ने 25 नवबंर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशिक्षु सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि नामजद सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजदों की तलाश में दो टीमें जुटी हैं, इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन