फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   " In honor of the daughter , bjp field ' with the slogan tremendous performance

‘बेटी के सम्मान में, भ्ााजपा मैदान में ’ नारे के साथ जबरदस्त प्रदर्शन

Sun, 24 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
" In honor of the daughter , bjp field ' with the slogan tremendous performance
‘बेटी के सम्मान में, भ्‍ााजपा मैदान में ’ नारे के साथ जबरदस्त प्रदर्शन - फोटो : रुपेश

विज्ञापन
 बसपा नेताओं द्वारा पूर्व भ्‍ााजपा नेता दयाशंकर की बेटी आैर पत्‍नी के खिलाफ अभ्‍ाद्र नारे लगाए जाने से नाराज भ्‍ााजपाइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष चौ. नत्थी सिंह ने कहा कि बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक परिवार की महिला सदस्यों, जिनमें एक बारह साल की बच्ची भी है, पर अभद्र टिप्पणी कर राजनीतिक शुचिता के खिलाफ काम किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने कार्यकर्ताओं को सीधे सीधे हमले करने का आदेश जारी कर तालीबानी कानून जैसा हुकुम दिया है। जो सामाजिक विकेंद्रीकरण की साजिश है। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि किसी भी हाल में नारी समाज के लिए अपशब्द सहन नहीं करेंगे। जिन्होंने अपशब्द बोले हैं, उन आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। यदि उन्हें सजा नहीं मिली तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। अंत में एसीएम द्वितीय ओमवीर सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मानव महाजन, डॉ. राजीव अग्रवाल, पूनम बजाज, मानवेंद्र सिंह, कुलदीप पांडे, शैलेंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा,  कृष्णा गुप्ता, रीता राजपूत, संदेश राज, अतुल राजा, पुष्पेंद्र जादौन, अब्दुल हाफिज, हरी बाबू गुप्ता, सुरेश चंद शर्मा, नसीर, नक्वी, विजेंद्र सैनी, मनोज शर्मा, प्रमेंद्र जैन, राजकुमार, योगेंद्र वशिष्ठ, हर्षवर्धन चौहान, शिवराज सिंह, श्योराज सिंह, हर्ष वर्धन सिंह, मीनेश उपाध्याय, राजेश वार्ष्णेय, मनोज शर्मा, सुबोध स्वीटी, नरेंद्र बजरंगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के सम्मान के लिए आंदोलन और महिला को ही धकिया रहे हो...
अरे, महिलाओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आंदोलन कर रहे हो और महिलाओं को ही धकिया रहे हो। यह वाक्यांश हैं भाजपा महिला नेत्री कृष्णा गुप्ता के। जो उन्होंने कलक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के समक्ष बसपाइयों द्वारा लखनऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता दयाशंकर के परिवार की महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला एवं नगर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही धक्का मुक्की से आजिज आकर व्यक्त किये।

पुलिस को धकिया कर शांति जोन में घुसे
अलीगढ़। शनिवार की दोपहर कलक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के शांति जोन में घुसने को लेकर भाजपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता उसे धकिया कर डीएम कार्यालय के समक्ष पहुंच गए। सिविल लायंस पुलिस के एसओ भी उनका शिकार बने। कार्यकर्ताओं ने उन्हें धकियाकर डीएम कार्यालय के आगे तक पहुंचा दिया। इसके बाद डीएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed