{"_id":"67d1e320f0de8da403051a75","slug":"in-distress-the-young-man-consumed-poison-and-died-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101332-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, क्लेश में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, क्लेश में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत
Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
सार
पिछले कई दिनों से संजय और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। किरन दो माह से अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच फोन पर कुछ बात हुई, उसके बाद संजय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक संजय
- फोटो : फाइल फौटो
विस्तार
गांव मानई में 11 मार्च की रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन सुबह युवक की मौत की जानकारी होने पर ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। इस बीच घरवालों व ससुराल वालों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
गांव मानई निवासी 24 वर्षीय संजय पुत्र रामेश्वर की शादी करीब छह माह पूर्व थाना पाली मुकीमपुर के गांव खड़उआ निवासी किरन पुत्री महीपाल सिंह के साथ हुई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पिछले कई दिनों से संजय और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। किरन दो माह से अपने मायके में रह रही थी। 9 मार्च की रात दोनों के बीच फोन पर बात हुई उसके बाद संजय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
किरन और उसके मायके वालों का आरोप था कि संजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। भूमि के बटवारे को लेकर घर में कलह चल रही थी। इससे परेशान होकर संजय ने यह कदम उठाया है। मौके पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पक्ष आरोप प्रत्यारोपों लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन