फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In cricket tournament rajkumar cricket academy defeated chetan chauhan academy by 30 runs.

राजकुमार क्रिकेट एकेडमी ने चेतन चौहान एकेडमी को 30 रन से हराया

Mon, 24 Feb 2020 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
In cricket tournament rajkumar cricket academy defeated chetan chauhan academy by 30 runs.
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते राजेश शर्मा - फोटो : CITY OFFICE
सांगवान चैलेंजर ट्रॉफी फॉर यूरो (अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट) में राजकुमार क्रिकेट एकेडमी ने चेतन चौहान क्रिकेट एकेडमी को 30 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

रविवार को अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान (महुआ खेड़ा) पर चेतन चौहान क्रिकेट एकेडमी व राजकुमार शर्मा क्रिकेट एकेडमी पश्चिमी दिल्ली के बीच मैच खेला गया। दिल्ली ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन बनाए। कौशल ने 53 रन व पुलकित नारंग ने 44 रन की पारी खेली। चेतन चौहान क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अनुज ने तीन व जावेद ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में उतरी चेतन चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.1 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। इमरान आलम ने 52 रन व समद ने 38 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाज राजेश शर्मा ने छह विकेट झटके। दिल्ली ने 30 रन से यह मैच जीत लिया। राजेश को मैन ऑफ द मैच पवन गुप्ता ने दिया। अंपायरिंग रिजवान खान व सौरभ चौधरी, स्कोरिंग कुमारी नीरज व सूरज कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, टूर्नामेंट सेक्रेटरी अर्जुन सिंह फकीरा, अब्दुल वहाब, कलरव अग्रवाल, अब्दुल लतीफ, मसूद अमीनी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed