फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In aligarh two students found suspected of corona virus.

कोरोना : जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे दो संदिग्ध छात्र

Sun, 08 Mar 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
In aligarh two students found suspected of corona virus.
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में दो छात्र कोरोना की आशंका के चलते स्वयं की जांच कराने पहुंचे। यहां पर छात्रों की जांच की गई है। हालांकि, छात्रों में कोरोना वायरस के लक्षण तो नहीं मिले हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए अपने निरीक्षण में रखा है।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एएमयू को एडवाइजरी भेजी है कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सावधानी बरतें और छात्रों को बचाव के लिए जागरूक करें। शनिवार को दो छात्र एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज पहुंचे। छात्रों ने डाक्टरों को बताया कि वह आगरा गए थे। वहां से आने के बाद उन्हें लगातार सर्दी और जुकाम हो रहा है। यह सुनकर वहां अस्पताल में अफरातफरी मच गई। दोनों छात्रों को आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया। यहां पर उनका सघन निरीक्षण किया गया और सभी प्रकार की जांचें की गईं। जांच में दोनों छात्रों को कोरोना वायरस के कोई लक्षण तो नहीं मिले लेकिन डाक्टरों ने एहतियातन उनको सावधानी बरतने, हाथ और मुंह धोने, भीड़ भरे स्थानों पर नहीं जाने आदि के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पताल के अन्य स्टाफ को भी निर्देशित किया है कि वह सर्दी जुकाम आदि के मरीजों के आने पर उनका सघन निरीक्षण करें।
विज्ञापन

दस लाख मोबाइल में बज रही कोरोना
वायरस से बचाव की कॉलरट्यून कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में टेलीकॉम कंपनी जियो और बीएसएनएल ने भी अपनी सहभागिता निभाई है। जनपद के करीब दस लाख मोबाइल नंबरों पर कोरोना वायरस से जागरूकता वाली कॉलर ट्यून लगाई गई हैं। जियो और बीएसनएल के नंबर पर कॉल करने पर एक संदेश सुनाई दे रहा है, जिसमें एक व्यक्ति के खांसने की आवाज आती है और फि र एक महिला की आवाज आती है कि ‘कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खांसते या छींकते वक्त अपने मुंह को रुमाल से ढकें, अपने हाथों को लगातार साबुन से धोएं, आंख, नाक, मुंह को छूने में सावधानी बरतें। अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं या हेल्पलाइन नंबर 0111239580467 पर संपर्क करें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed