अलीगढ़ः डग्गामार बस ने रोडवेज परिचालक को रौंदा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सरसौल बस अड्डा पर रविवार दोपहर एक डग्गामार बस ने रोडवेज परिचालक को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब रोडवेज परिचालक डग्गामार बस को एआरएम से पकड़वाने के लिए दौड़े थे। पकड़े जाने के डर से डग्गामार बस के चालक ने बस को दौड़ा दिया और बस के परिचालक ने रोडवेज परिचालक को धक्का मार कर गिरा दिया। धक्का लगने से वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए। पेट पर पहिया चढ़ने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भागे डग्गामार बस के चालक परिचालक को बस सहित पुलिस ने घेराबंदी करके खेरेश्वर चौराहे पर पकड़ लिया है।
लक्ष्मीकांत पंडित (48) पुत्र देवकीनंदन शर्मा निवासी बेगमबाग, क्वार्सी रोडवेज बस में परिचालक के पद पर गांधी पार्क बस अड्डा पर तैनात थे। रविवार दोपहर को किसी काम से सारसौलबस अड्डे पर गए थे। वहां उन्होंने एक डग्गामार बस को देखा तो इस बात की शिकायत बुद्ध विहार एआरएम आलोक दास से की। शिकायत करने के बाद डग्गामार बस के चालक, परिचालक को पकड़ने के लिए दौड़े पड़े, यह देख डग्गामार बस के चालक ने बस को दौड़ा दिया। लक्ष्मीकांत बस को पकड़ने ही वाले थे कि डग्गामार बस के परिचालक ने उन्हें धक्का मार के गिरा दिया। इससे वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए।
डग्गामार बस को उसका चालक तेज रफ्तार में खेरेश्वर चौराहे की ओर भगा ले गया। हालांकि वह भाग नहीं सका। रोडवेज अधिकारियों की सूचना पर घेराबंदी करके पुलिस ने खेरेश्वर चौराहे पर बस सहित चालक, परिचालक को पकड़ लिया है। मृतक परिचालक लक्ष्मीकांत पंडित के दो बेटे हैं। घटना की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोडवेज के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी है।