{"_id":"62966aac0f35c415066f4c75","slug":"in-a-month-more-than-50-passengers-were-sent-to-jail-for-pulling-chain-without-reason-city-office-news-ali2928532139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में 50 से अधिक यात्रियों को अकारण चेन पुलिंग करने पर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में 50 से अधिक यात्रियों को अकारण चेन पुलिंग करने पर भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर करने के दौरान बिना वजह अलार्म चेन पुलिंग करना अब आपको भारी पड़ेगा। इसके लिए उत्तर-मध्य रेलवे प्रशासन देशभर में यात्रियों को जागरूक कर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है, जिससे ट्रेनों के संचालन में होने वाली देरी पर अंकुश लगाया जा सके। इस अभियान के तहत अलीगढ़ में एक महीने में ही 50 से अधिक यात्रियों को अकारण चेन पुलिंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है।
आरपीएफ ने ट्रेनों में बिना वजह अलार्म चेन पुलिंग को लेकर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए सभी मंडलों, रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है। रेलवे चेन पुलिंग की रोकथाम के लिए प्रयागराज मंडल में रेलवे सुरक्षा बल व पोस्ट स्तर से टीमें बनाकर जन जागरुकता अभियान चला रहा है। इस अभियान में अलीगढ़ में एक महीने में ही 50 से अधिक यात्रियों को अकारण चेन पुलिंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि ट्रेनों में अनाधिकृत अलार्म चेन पुलिंग की रोकथाम को लेकर ट्रेनों व स्टेशन पर उपलब्ध जन उद्घोषणा प्रणाली व सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान में चेन पुलिंग प्रभावित क्षेत्रों की पहचान भी की जा रही है। इन स्थानों पर लगातार सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रभावित गाड़ियों में होने वाली अनाधिकृत चेन पुलिंग के खिलाफ गठित रेलवे सुरक्षा बल की स्पेशल टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। बता दें कि अकारण चेन पुलिंग करने पर जुर्माना भरने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।