फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal parking of Deendayal Hospital closed

दीनदयाल अस्पताल: अब वाहन खड़ा करने का नहीं देना होगा कोई शुल्क, निशुल्क पार्किंग का लगा बोर्ड

Tue, 16 Jul 2024 02:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:32 AM IST
सार

पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में अवैध पार्किंग का मुद्दा अमर उजाला ने शिद्दत के साथ उठाया था। हमने बताया था कि किस तरह से अस्पताल परिसर में अवैध वसूली की जा रही है।

विज्ञापन
Illegal parking of Deendayal Hospital closed
दीनदयाल अस्पताल में डीएम के आदेश पर लगा निशुल्क पार्किंग का बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में जाने वाले लोगों से अब कोई वाहन शुल्क नहीं वसूला जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने 15 जुलाई को अस्पताल परिसर में निशुल्क पार्किंग स्थान का बोर्ड भी लगा दिया है। साथ ही लोगों से कहा है कि अगर कोई वाहन खड़ा करने का पैसा मांगता है तो तत्काल इसकी शिकायत की जाए।

विज्ञापन


पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में अवैध पार्किंग का मुद्दा अमर उजाला ने शिद्दत के साथ उठाया था। हमने बताया था कि किस तरह से अस्पताल परिसर में अवैध वसूली की जा रही है। जब इस मुद्दे पर लगातार खबरें प्रकाशित की गईं तो अफसरों ने संज्ञान लिया और अवैध पार्किंग को बंद करा दिया।
विज्ञापन


बोले मरीज व तीमारदार

तीन दिन पहले अस्पताल आने पर पार्किंग शुल्क देना पड़ा था। सोमवार को पार्किंग का कोई शुल्क नहीं लिया गया।- नरेश कुमार, कासिमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का धन्यवाद। अवैध पार्किंग बंद होने के साथ ही अवैध वसूली भी बंद हो गई है। इससे मरीजों को पार्किंग के रुपयों की बचत होगी।- अभिषेक, कासिमपुर
अमर उजाला का प्रयास बेहद सराहनीय है। जनसरोकार के लिए हमेशा कार्य करने वाले अमर उजाला ने अवैध पार्किंग बंद कराकर मरीजों व तीमारदारों को राहत दिलाने का कार्य किया है।- अनीस अहमद, क्वार्सी 
अस्पताल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी अवैध पार्किंग व किसी प्रकार की कोई भी अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अस्पताल में निशुल्क पार्किंग का बोर्ड भी लगवा दिया गया है।- अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed