{"_id":"5e878a418ebc3e75e205fce2","slug":"illegal-liquor-business-going-on-in-lockdown-two-arrested-including-woman-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः लॉकडाउन में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः लॉकडाउन में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, महिला समेत दो गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2020 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
बरामद माल के साथ पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में अवैध शराब की बिक्री के धंधे के खिलाफ महानगर की देहली गेट पुलिस को एसओजी/सर्विलांस की मदद से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ते हुए वहां से भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक व एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन के अनुसार एसओजी/सर्विलांस टीम की सूचना पर शुक्रवार शाम नगला महताब में एक मकान पर छापा मारा गया। यहां पता चला कि मिलावटी देशी शराब गुड इवनिंग मार्का बनाई जा रही थी। इस मकान में मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट, खाली बोतलें, ढक्कन, रेफर, लोडर गाड़ी टाटा आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
मौके से प्रेमशंकर निवासी ग्राम दीदपुर गोबरा शाहगढ़ (अकराबाद) व रज्जो निवासी नई आबादी नगला महताब को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान नगला मेहताब निवासी हरीशचंद्र भाग गया। गिरफ्तार लोगों से माल लाने व बिक्री को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह हुआ बरामद
260 लीटर स्प्रिट, 99 क्वार्टर व एक प्लास्टिक की कैन में 20 लीटर मिलावटी शराब, 745 खाली क्वार्टर की शीशी, तीन किलो यूरिया एक लोडर गाड़ी।