फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal hookah bar caught on Medical Road, three arrested

अलीगढ़ : मेडिकल रोड पर पकड़ा अवैध हुक्का बार, तीन दबोचे

Mon, 09 May 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal hookah bar caught on Medical Road, three arrested
मेडिकल रोड चल रहे अवैध हुक्का बार में पकड़ा गया सामान। - फोटो : CITY OFFICE
सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड के एक मकान में पुलिस ने रविवार देर रात अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। यहां फ्लेवर्ड हुक्का की आड़ में तंबाकू युक्त नशे का हुक्का युवाओं को परोसा जा रहा था और बिना फूड लाइसेंस के रेस्तरां चल रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से मैनेजर भागने में सफल रहा, जबकि तीन वेटर और 17 नवयुवक पकड़े गए। इनमें से नौ एएमयू के छात्र हैं। बाकी शहर के अलग-अलग इलाकों के हैं। देर रात इन नवयुवकों के परिवार और परिचित थाने पहुंच गए थे। जहां उन्हें दफा-34 में चालान के बाद चेतवानी देकर छोड़ा जा रहा था, जबकि हुक्का बार संचालक, मैनेजर व वेटरों पर मुकदमा किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को मेडिकल रोड पर आईटी हॉस्पिटल के पास मेडिकल शॉप नंबर 25 के ऊपर एक मकान में हुक्का बार संचालित होने की खबर मिली। हुक्का करीब एक वर्ष से संचालित होना बताया गया है। दिन में चूंकि वहां नवयुवकों की आवाजाही रहती थी। मगर कभी पुलिस का ध्यान नहीं गया। पुलिस ने देर रात सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में वहां छापा मारा, जिस मकान में यह हुक्का बार संचालित हो रहा था, वह अर्शी के नाम से है और अर्शी व उसका भाई सैजी इस हुक्का बार को चला रहे थे। जैसे ही पुलिस टीम मकान में घुसी तो अंदर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में किसी तरह मैनेजर मोहसिन वहां से निकलने में सफल रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए और सघन तलाशी ली।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पता चला कि दोनों संचालक भाई मौके पर नहीं हैं। वे कहीं गए हुए हैं। इस दौरान वेटर रंजीत, जीतू व अर्जुन मिले। इसके अलावा, 17 नवयुवक बतौर ग्राहक वहां मिले। इन सभी को थाने भेजा गया। तलाशी के दौरान मौके से 20 हुक्का, एक नया सील पैक हुक्का, 21 पाइप, 14 पैकेट तंबाकू युक्त फ्लेवर मसाला, काफी संख्या में चिलम, 944 कोयला पीस मिले, जो हुक्का जलाने में प्रयोग होते हैं, 36 हजार रुपये आदि मिले। इसके अलावा अंदर रेस्तरा संचालित होता पाया गया। जिसका कोई फूड लाइसेंस भी नहीं दिखाया गया और जांच में पाया कि रेस्तरा पंजीकृत भी नहीं है। कार्रवाई के बाद देर रात जब्त माल को लेकर और जिस भवन में हुक्का बार संचालित है, उसे सील कर पुलिस थाने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उन नवयुवकों के घरों तक खबर पहुंच गई, जो वहां पकड़े गए। उनके परिजनों की भीड़ थाने आ गई। जहां जांच में पाया कि पकड़े गए युवकों में से एएमयू के अलग अलग संकायों के नौ छात्र हैं। इनमें से अधिकांश शहर के अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं। सभी पढ़े लिखे व संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार पकड़े गए सभी नवयुवकों को दफा-34 में चालान के बाद सभी को चेतावनी देकर परिवारों और परिचितों को सुपुर्द किया गया है। आरोपी वेटर, फरार मैनेजर व संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बरामद फ्लेवर्ड तंबाकू युक्त पदार्थ को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
300 रुपये प्रवेश शुल्क, अंदर खाने पीने का अलग
पुलिस पूछताछ में ग्राहकों व वेटरों ने बताया कि प्रवेश का 300 रुपया लिया जाता है। इसके बदले सिर्फ हुक्का पीने को मिलता है। बाकी अलग से कुछ खाना पीना है तो उसका रुपया अलग वसूला जाता है। जो सादा बिना तंबाकू का पीना चाहें, उसे सादा और जो तंबाकू का पीना चाहे, उसे तंबाकू का फ्लेवर दिया जाता है।
पहले भी पकड़े गए हैं इस तरह के अवैध अड्डे
शहर में प्रतिबंधित हुक्का बार पहले भी पकड़े गए हैं। पिछले वर्ष मैरिस रोड के एक रेस्टोरेंट में भी हुक्का बार पकड़ा था। यहां शहर के युवक-युवतियां नशे के लिए आते थे। इसी तरह गांधी पार्क इलाके में भी पकड़ा गया था।

मुंह छिपाते रहे युवक
कार्रवाई के दौरान युवकों के होश उड़ गए। पहले उन्होंने भागने की कोशिश की। बाद में पकड़े जाने पर सभी मुंह छिपाते दिखे। कैमरों के आगे सभी मुंह बांध कर ही आये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed