फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal hoarding business in Aligarh

अवैध होर्डिंग: न नियम, न कायदा.. निगम को नुकसान, दलालों को हो रहा फायदा

Fri, 02 May 2025 01:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 01:53 PM IST
सार

अलीगढ़ में नगर निगम की आंखों के सामने अवैध होर्डिंग का कारोबार फलफूल रहा है। कुछ दबंग किस्म के कारोबारी बिना अनुमति के ही बड़े-बड़े होर्डिंग लगा देते हैं और फिर राजनीतिक संरक्षण और निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्हें लंबे समय तक बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
Illegal hoarding business in Aligarh
शहर में लगे अवैध होर्डिंग को हटाता नगर निगम कर्मचारी - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ शहर में होर्डिंग कारोबार से जुड़े लोग नगर निगम के नियम और कायदों को नहीं मानते हैं। कुछ ऐसे कारोबारी सक्रिय हैं जो नेताजी का होर्डिंग तैयार करने के साथ ही उसे अवैध रूप से निर्धारित अवधि तक तय जगह पर लगवाने तक का ठेका ले रहे हैं। इस पूरे खेल में होर्डिंग लगवाने, लगाने वाले और निगम के कुछ कर्मचारियों का भी फायदा होता है, लेकिन इसका सीधा नुकसान निगम के राजस्व को होता है।

विज्ञापन


कुछ दबंग किस्म के कारोबारी बिना अनुमति के ही बड़े-बड़े होर्डिंग लगा देते हैं और फिर राजनीतिक संरक्षण और निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्हें लंबे समय तक बनाए रखते हैं। इस अवैध धंधे के कारण नगर निगम को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। नियमानुसार, होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है और निर्धारित शुल्क जमा करना होता है।

विज्ञापन

जहां अवैध होर्डिंग हैं, वह स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। सख्ती से इनको हटवाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीम को आदेश दिए गए हैं। - वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का होर्डिंग मद

  • 4 करोड़ रुपये का प्रति वर्ष राजस्व मिलता है
  • 280 साइटें निर्धारित हैं
  • 180 यूनिपोल तय हैं
  • 50 ई-डिस्प्ले साइट हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed