{"_id":"66314d834024c5b00405c096","slug":"illegal-brick-kilns-in-atrauli-closed-by-pouring-water-in-them-aligarh-news-c-2-gur1003-381553-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली में अवैध ईंट भट्ठों में पानी डालकर कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली में अवैध ईंट भट्ठों में पानी डालकर कराया बंद
Wed, 01 May 2024 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 01 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
अतरौली क्षेत्र में मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दो ईंट-भट्ठों को पानी डालकर बंद करा दिया। अब इन पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की जाएगी। एनजीटी का आदेश है कि अलीगढ़ में साधारण ईंट भट्ठे नहीं चलेंगे। मार्च से जून तक ही ईंट भट्ठों का संचालन होना है।
अधिकारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हो गए, इधर, तहसील कोल, अतरौली, गभाना, खैर व इगलास क्षेत्र में बिना किसी एनओसी के ही ईंट भट्ठे संचालित होने लगे। इन भट्ठों पर एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने टीम के साथ अतरौली के बैजला गांव में अमन ईंट उद्योग एवं अतरौली में खाटू श्याम ईंट उद्योग जमनपुर में जांच की।
टीम को दो अवैध ईंट भट्ठे संचालित मिले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी इं. राधेश्याम के निर्देश पर टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दोनों ईंट भट्ठों को पानी डलवाकर बंद करा दिया। क्षेत्रीय अधिकारी इं. राधेश्याम के अनुसार बिना एनओसी संचालित होने वाले ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की जा रही है। इन पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित करने के साथ ही बंदी आदेश भी लागू कराया जाएगा।