फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ignoring standards in road construction, drain will be constructed again

Aligarh News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, दोबारा बनेगी नाली

Sat, 23 May 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ignoring standards in road construction, drain will be constructed again
विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : samvad
नगर निगम के वार्ड-24 की ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निरीक्षण किया। सड़क और नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही नाली का दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



ग्रीन पार्क काॅलोनी के लोगों ने आरसीसी सड़क की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत की थी। नगर आयुक्त ने मौके पर निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई। निरीक्षण में खामियां मिलने पर ठेकेदार को इंटरलॉकिंग हटाकर नाली का दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क का सैंपल लेकर सात दिनों के भीतर टेस्टिंग रिपोर्ट और कोर कटिंग जांच कराने के निर्देश सिविल इंजीनियरों को दिए।
विज्ञापन



नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद बॉबी के साथ देवसैनी व तलासपुर कलां क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां क्षतिग्रस्त गलियों, अस्थायी गोशाला व पेयजल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दो कच्ची गलियों के निर्माण, गोवंश के लिए पानी-चारे की व्यवस्था, क्षेत्र में प्याऊ निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिया तोड़े जाने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अलीगढ़। ग्रीन पार्क कॉलोनी में बन रही सड़क के दाैरान पुलिया तोड़े जाने के विरोध में पड़ोस की मधुबन काॅलोनी की महिलाएं विरोध में उतर आईं। इस पुलिया का निर्माण पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने अपने चंदे से कराया था। इसका ग्रीन पार्क काॅलोनी के लोग विरोध कर रहे थे।

उनका कहना था कि यह गेट बंद काॅलोनी है। सुरक्षा की दृष्टि से रास्ता बंद किया जाना जरूरी है। इसका मधुबन काॅलोनी के लोग विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर इस पुलिया को तुड़वा दिया। इसके विरोध में मधुबन काॅलोनी की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए क्वार्सी पुलिस को बुलाना पड़ा।


महिलाओं का कहना है कि उनके आने -जाने का रास्ता बंद किया जा रहा है, जबकि सरकारी अभिलेखों में यह आम रास्ता है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि रास्ते का आपसी स्तर पर ही समझाैते के आधार पर निपटारा किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed