फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Iglas News Troubled by police harassment, the girl hanged herself

Aligarh: पुलिस उत्पीड़न से परेशान युवती फंदे पर झूली, परिजनों ने लगाए आरोप, पुलिस ने बताए बेबुनियाद

Thu, 07 Nov 2024 01:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 01:20 PM IST
सार

भाइयों का आरोप है कि इगलास कोतवाली की हस्तपुर पुलिस चाैकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मी बार-बार उनकी बहन को पूछताछ के लिए बुलाकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। मुकदमें में से नाम निकालने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
Iglas News Troubled by police harassment, the girl hanged herself
व्यक्ति ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्र के नगला चूरा में एक युवती शिवानी ने पंखे पर साड़ी का फंदा बना लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि गांव की ही एक युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था। इस मामले में सहेली के परिजनों ने शिवानी और एक अन्य युवती पर शक जताया था। पुलिस पूछताछ के नाम पर उसे परेशान कर रही थी और उसे फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रही थी, जिसकी वजह से उसने जान दी है। परिजनों के आरोपों की सीओ जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिवानी (19)गांव नगला चूरा निवासी किसान भूदेव सिंह चाैधरी की बेटी थी। उनके चार संतान हैं। बड़ी बेटी की चार माह पूर्व ही शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की शिवानी व तीसरे नंबर का बेटा रंजीत व चाैथा रामू है। रंजीत नोएडा में निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार को भूदेव सिंह और उनकी पत्नी अलीगढ़ कचहरी आए थे। शाम को घर पहुंचे तो शिवानी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस पर भाई ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
6 नवंबर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शिवानी के छोटे भाई रंजीत व रामू ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों गांव के एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और शिवानी व एक अन्य युवती पर भी इसमें शामिल होने का शक जताया था। भाइयों का आरोप है कि इगलास कोतवाली की हस्तपुर पुलिस चाैकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मी बार-बार उनकी बहन को पूछताछ के लिए बुलाकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। मुकदमें में से नाम निकालने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की जा रही थी। एक अधिवक्ता भी लगातार फोन कर दबाव बना रहा था, इससे शिवानी तनाव में थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शिवानी के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में नहीं मिले युवती के खिलाफ साक्ष्य
एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि गांव से गायब हुई युवती के परिजनों ने युवक के अलावा शिवानी व एक अन्य युवती का नाम भी शक के तौर पर लिखवाया जरूर था, लेकिन पुलिस को जांच में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसकी वजह से ही दोनों युवतियों का नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया। युवती को कभी पुलिस चौकी या थाने पर पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया। परिजनों के आरोप बेबुनियाद है। हालांकि परिजनों के आरोपों की सीओ इगलास राजीव द्विवेदी जांच कर रहे हैं। परिजनों ने कोई भी लिखित शिकायत नहीं की है। यदि आरोपों की कहीं भी सत्यता मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed