फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IG understands the functioning of Integrated Control and Command Center

आईजी ने समझी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली

Mon, 03 Aug 2020 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
IG understands the functioning of Integrated Control and Command Center
आईजी दीपक रतन ने सोमवार को ट्रिपल सी का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने उन्हें इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने जीआईएस मैप पर थानों की स्थिति, शहर सीमा, शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट, अलीगढ़ का संक्षिप्त विवरण, रेलवे लाइन, रेलवे स्टेशन, रिलीजियस प्लेस, ग्रीन एरिया, कंटेनमेंट जोन, वेकेंट लैंड, गवर्नमेंट ऑफिस, पार्क, होटल, रेस्टोरेंट, गार्डन, शॉपिंग मॉल, जिम, लॉज आदि के बारे में बताया। यही नहीं प्रमुख सड़कों व फाइबर ऑप्टिकल लाइन के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

आईजी ने थानों की बाउंड्री सहित पुलिस की आवश्यक जनहित जानकारी को जीआईएस मैप पर अंकित करने के आदेश दिए। आईजी दीपक रत्न ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने व शहर में क्राइम कंट्रोल में आई ट्रिपल सी की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को नगर निगम स्थित इंटरग्रटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में जीआईएस मैप की मदद से फाइबर ऑप्टिकल लाइन, स्मार्ट सर्विलांस स्मार्ट साउंड सिस्टम, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट पोल, पोस्ट इंसिडेंट एनालिसिस सिस्टम, शहर में गाड़ियों के मूवमेंट, ग्रीन कॉरिडोर बनाने व ड्रोन से शहर की निगरानी को सघनता से देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आई ट्रिपल सी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस की आवश्यक जनहित जानकारी थानों की सीमाओं, थानों का विवरण, ट्रैफिक मैनेजमेंट को जीआईएस मैप पर लाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र, पीआरओ संजीव त्यागी, मीडिया सहायक अहसान रब, प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित सहगल, जीआईएस एक्सपर्ट अमित रॉय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed