{"_id":"60fdc0be8ebc3e789f6a308a","slug":"if-you-take-the-help-of-google-in-the-online-examination-you-will-be-caught-city-office-news-ali269025648","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा में गूगल का लिया सहारा तो पकड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा में गूगल का लिया सहारा तो पकड़े जाएंगे
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा के दौरान आ रहीं विभिन्न शिकायतों के समाधान के लिए शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल ने प्रॉक्टर्ड एग्जाम सिस्टम को अपना लिया है। अब अगर परीक्षा देते समय विद्यार्थी ने प्रश्नपत्र के किसी भी प्रश्न को गूगल पर ढूंढने की कोशिश की तो सॉफ्टवेयर उन्हें परीक्षा से बाहर कर देगा। परीक्षा के दौरान दो-दो मिनट के लिए दो बार ही बाथरूम अथवा पानी पीने का ब्रेक ले सकते हैं। इससे ज्यादा बार एग्जाम क्विट करने पर भी विद्यार्थी परीक्षा से बाहर हो जाएंगे।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए एलएमएस (लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम) के प्रॉक्टर्ड एग्जाम फीचर का सिस्टम अपना लिया है। सितंबर में आयोजित होने वाली कक्षा नौ से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों की अर्ध वार्षिक परीक्षा अब इसी सिस्टम के आधार पर होगी। डेटा और परीक्षा को विश्वसनीय बनाने के लिए नेक्स्ट एजूकेशन की तरफ से सिस्टम ट्रायल पर चल रहा है। इस सिस्टम के मुताबिक बच्चे अपनी यूजर आईडी-पासवर्ड के सहारे परीक्षा के लिए लॉग इन करेंगे। तय समय पर पिक्चर फार्मेट में प्रश्नपत्र बच्चों को लॉगइन में दिखने लगेगा। जिसके उत्तर उन्हें देने होंगे। अगर किसी भी प्रश्नों को गूगल पर ढूंढने का प्रयास किया तो सिस्टम को इसका पता चल जाएगा। जिससे साफ्टवेयर बच्चों को परीक्षा से बाहर कर देगा। बाथरूम अथवा पानी पीने के लिए बच्चे दो बार ही परीक्षा को ब्रेक ले सकते हैं। लेकिन दो से अधिक ब्रेक लेने अथवा वीडियो कैमरा बंद करने की दशा में भी परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
बयान
- सितंबर में प्रस्तावित कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए प्रॉक्टर्ड एग्जाम सिस्टम अपनाया गया है। अगर अर्ध वार्षिक परीक्षाएं ठीक प्रकार से संचालित होती हैं तो इसे वार्षिक परीक्षा के लिए लागू किया जा सकता है। इससे परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न भी होगी। साथ ही डेटा विश्वसनीय होगा।
विज्ञापन
- श्याम कुंतैल, प्रिंसिपल ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल।