फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the winds are kind, the farmer will win again with grasshopper

हवाओं का रुख रहा मेहरबान तो टिड्डी से फिर जीत जाएगा किसान

Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
If the winds are kind, the farmer will win again with grasshopper
टिड्डी - फोटो : self
टिड्डियों के आने की खबर से जिले के किसान एक सप्ताह से परेशान हैं। मगर, अभी हवाओं का रुख अलीगढ़ सहित आगरा और हाथरस के किसानों का साथ दे रहा है। बृहस्पतिवार को पश्चिम से पूर्व की ओर चलीं हवाओं ने टिड्डी दल की रफ्तार को थाम दिया। टिड्डी दल अभी राजस्थान के दौसा में है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर हवाओं का रुख इसी प्रकार रहा तो यह दल पहले के दलों की तरह दूसरी राह पकड़ लेगा। वहीं, दक्षिण से उत्तर की ओर हवा का रुख अगर होता है तो आज या कल में अलीगढ़, हाथरस में यह टिड्डियां दस्तक दे सकती हैं।
विज्ञापन




जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में मक्का, मूंग, बाजार, लौकी, तोरई, भिंडी, टमाटर, कद्दू, खरबूजा, तरबूज फसलें खेतों में हो रही हैं। किसानों पर लाखों-करोड़ों टिड्डियों के दल से इन फसलों को बचाने का खतरा मंडरा रहा है। इनके हमले से फसलों को बचाने के लिए किसान खेतों में तेज ध्वनि पैदा करने वाले यंत्र बजा सकते हैं।
विज्ञापन



इसके साथ ही ढोल-मजीरों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर, किसी के खेत में टिड्डी बैठ जाती है तो किसान अगले ही दिन उक्त खेत की जुताई कर दे। साथ ही शाम के समय खेत के चारों ओर मशाल जला दें। अगर, किसी किसान की फसल को टिड्डी का दल नुकसान पहुंचाता है या किसी किसान को इस संबंध में परामर्श की आवश्यकता हो तो वह 9411610004 नंबर पर फोन कर जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत-पाकिस्तान के बार्डर से पांच से आठ दल चले हैं, जो कि राजस्थान होते हुए उप्र की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले 23 मई को भी एक दल आगरा और अलीगढ़ की ओर बढ़ा था। मगर, दक्षिण से पूर्व की ओर हवाओं का रुख होने से वह दल मप्र की ओर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed