फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the mosque is built after demolishing the temple, then it should be given to Hindus: Rubina

मंदिर तोड़कर मस्जिद बनी है तो हिंदुओं को दे देना चाहिए : रुबीना

Thu, 19 May 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
If the mosque is built after demolishing the temple, then it should be given to Hindus: Rubina
सपा नेता रुबीना खानम। - फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम ने कहा कि अगर मंदिर को तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई थी, तो मुस्लिमों को यह जमीन को हिंदू भाइयों को दे देनी चाहिए। रुबीना ने यह बयान वीडियो जारी करके दिया है। कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट जांच कराए। अगर किसी शासक ने बलपूर्वक इस मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाई थी, यह बात साबित हो जाए तो मुस्लिम समाज के लोगों को हिंदू पक्ष को जमीन दे देनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि उलमा को यह बात समझनी चाहिए कि किसी भी कब्जा अथवा किसी भी छीनी हुई जमीन पर नमाज पढ़ना हराम है। पिछले दिनों रुबीना ने हिजाब प्रकरण में बयान देकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने कहा था कि अगर कोई हमारे हिजाब पर हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। साथ ही लाउडस्पीकर को लेकर भी बयान दिया था, जिसमें कहा था कि मुसलमान को छेड़ने की कोशिश न करें। ऐसा हुआ तो महिलाओं के साथ मंदिरों के बाहर वह लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगी। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed