फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the craving will not awake drinking water

नहीं जागे तो तरस जाएंगे पीने के पानी को

Tue, 27 Oct 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 27 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
If the craving will not awake drinking water
ग्लोबल वार्मिंग और वातावरण में कॉर्बन की सबसे अधिक मौजूदगी ने खतरे को और बढ़ा दिया है। यह वजह है कि जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। पानी का लेवल गिरता जा रहा है। अगर वक्त पर नहीं जागे तो एक दिन पीने के पानी के लिए तरस जाएंगे। सोमवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने यह बात कही।
विज्ञापन


रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिला समन्वयक डॉ राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में 66 स्कूल-कॉलेज के 230 ग्रुप ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का विषय मौसम और जलवायु था।
विज्ञापन


 नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि गिरते हुए वॉटर लेवल को रोका जाए और उसे बढ़ाने के उपाय किए जाएं। प्रदर्शनी के दौरान  वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डे, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक सक्सेना, रामप्रताप सिंह, अनोज कुमार सिंह, अविनाश चंद्रा, योगेन्द्र राज, नीरज, राजीव, सुनीता, अमर बहादुर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed