{"_id":"63ee8e55c9393003840cc877","slug":"if-someone-is-found-copying-at-the-examination-center-then-the-center-will-be-blacklisted-aligarh-news-c-2-ali1009-46460-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: परीक्षा केंद्र पर नकल करता कोई मिला तो केंद्र होगा काली सूची में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: परीक्षा केंद्र पर नकल करता कोई मिला तो केंद्र होगा काली सूची में
Fri, 17 Feb 2023 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह।
- फोटो : संवाद
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने नौरंगीलाल राजकीय इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेट की टेम्परिंग का परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि जिले में हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएंगी। इसमें यदि कोई भी व्यक्ति अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि परीक्षार्थी नकल करते-कराते पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित परीक्षा केंद्र को काली सूची में डाल दिया जाएगा। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में स्वयं की उपस्थिति में ही डबल लॉक से प्रश्न पत्र निकलवाएं और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।

नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन