फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If money is being sought for the treatment of prisoners, then inform the police

बंदियों के इलाज में मांगी जा रही है धनराशि तो पुलिस को सूचना दें

Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
If money is being sought for the treatment of prisoners, then inform the police
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिजनों से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फोन करके उनकी बीमारी की झूठी सूचना देकर उपचार एवं जांच आदि के नाम पर रुपये देने की मांग की जा रही है। इस तरह की शिकायतें जेल में निरुद्ध बंदियों ने जेल प्रशासन से की है। बंदियों के परिजनों से विभिन्न प्रकार के डिजिटल माध्यम गूगल पे, फोन पे, पेटीएम या फिर किसी बैंक खाते में पैसे भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बंदियों के परिवारों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की फर्जी फोन कॉल प्राप्त होने पर तत्काल इलाकाई पुलिस को सूचना दें। जिला कारागार में निरुद्ध किसी भी परिजन के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए कारागार के मुख्य द्वार के फोन नंबर 0571-2406337 अथवा जेलर के मोबाइल नंबर 9454418185 एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9454418184 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा है कि जिला कारागार में निरुद्ध प्रत्येक बंदी के उपचार के लिए जेल में एक चिकित्सालय है। वहां पर बीमार बंदियों को कारागार के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के स्तर से नि:शुल्क इलाज एवं आवश्यकता पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए बंदियों को जेल से बाहर जिला चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क होता है। किसी भी बंदी अथवा उसके परिजनों से इलाज के लिए कोई धनराशि नहीं ली जाती है। वरिष्ठ जेल अधीखक ने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। कारागार में बंदियों के लिए प्रदेश सरकार के मानक के अनुरूप इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसी बंदी के बीमार होने की दशा में जेल से बाहर चिकित्सालयों में इलाज के लिए भर्ती होने पर इसकी लिखित सूचना कारागार प्रशासन की ओर से बंदी के परिजनों को भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed