फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If gold sales stop, 12,000 families will be affected

Aligarh News: सोने की बिक्री थमी तो 12 हजार परिवार होंगे प्रभावित

Tue, 12 May 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
If gold sales stop, 12,000 families will be affected
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री द्वारा आगामी एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील के बाद अलीगढ़ के सराफा कारोबारियों और आभूषण कारीगरों की चिंताएं गहरा गई हैं। इस अपील का सीधा असर जनपद के 1500 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के कारोबार और हजारों कारीगरों के भविष्य पर पड़ता दिखाई दे रहा है। व्यापारियों का मानना है कि पहले से ही आसमान छू रही कीमतों के कारण बाजार सुस्त है। ऐसे में यदि शादियों के सीजन में जनता ने खरीदारी से हाथ खींचे, तो स्थिति और भी जटिल हो जाएगी।
विज्ञापन



अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार, इस अपील का सबसे घातक प्रभाव आभूषण बनाने वाले मध्यम और छोटे कारीगरों पर पड़ेगा। जिले में सीधे तौर पर 5,000 से अधिक आभूषण कारीगर कार्यरत हैं। इन कारीगरों पर परोक्ष रूप से 6 से 7 हजार अन्य लोग आश्रित हैं। कुल मिलाकर लगभग 12,000 परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। विजय कुमार ने बताया कि शादियों और त्योहारों पर लोग पुराने गहने गलाकर नए आभूषण बनवाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया से कारीगरों का चूल्हा जलता है।
विज्ञापन


यदि मांग घटी तो बड़े कारोबारी तो जैसे-तैसे संकट झेल लेंगे, लेकिन दिहाड़ी पर काम करने वाले कारीगरों के लिए मुश्किल हो जाएगा। कमेटी के महामंत्री अतुल सराफ का कहना है कि सोना किसी भी शहर की अर्थव्यवस्था की धुरी होता है। बाजार का मिजाज और तरलता काफी हद तक सराफा बाजार पर निर्भर करती है। कारोबारियों ने इस अपील के दूरगामी परिणामों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलीगढ़ में सोने के पिछले 10 वर्षों में दाम, प्रति 10 ग्राम (स्रोत : अलीगढ़ सराफा कमेटी)

वर्ष - 24 कैरेट- 22 कैरेट

2015- 25450- 23250

2016- 28250- 26000

2017- 30110- 27700

2018- 32450- 29850

2019- 39260- 36120

2020- 51900- 47750

2021- 49740- 45800

2022- 54580- 50400

2023- 65450- 58400

2024- 78900- 70200

2025- 123800- 111800

2026- 1.51500 - (24 कैरेट)---- (रेट 11 मई 2026 को )



घर में शादी ब्याह हो तो सोना खरीदते हैं। अब यह हो सकता है कि थोड़ा कम लें।
- सरोज शर्मा, नौरंगाबाद

सोने की चढ़ रही कीमतों ने वैसे ही सोने से दूर कर दिया है। इसी के चलते लोग हल्के गहनों की ओर आए हैं।
- नीलम, लोधी विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed