{"_id":"626300f06704d04b9c38b02e","slug":"if-bareilly-indore-express-run-till-south-india-than-will-get-relief-city-office-news-ali289894935","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को दक्षिण भारत तक चलाएं तो मिले राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को दक्षिण भारत तक चलाएं तो मिले राहत
विज्ञापन
सौरभ सिक्स संस।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ से गुजरने वाली बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को दक्षिण भारत के शहरों तक बढ़ा दिया जाए तो स्थानीय हार्डवेयर कारोबारियों व यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। शुक्रवार को सांसदों और रेलवे अधिकारियों की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। इस पर रेल अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।
ताला व तालीम के शहर अलीगढ़ में करीब पांच हजार हार्डवेयर कारोबारियों सहित 35 हजार छात्र एएमयू में अध्ययनरत हैं। यहां का ताला कारोबार दक्षिण भारत पर ही टिका है। स्थानीय कारोबारी चेन्नई, बंगलुरू, मुंबई आदि शहरों से ताला सहित अन्य हार्डवेयर उत्पादों का कारोबार करते हैं। जबकि केंद्रीय यूनिवर्सिटी होने के नाते देश विदेश के छात्र एएमयू में पढ़ते हैं। केरल के मल्लापुरम में एएमयू का दूरस्थ केंद्र भी है। यहां से हजारों की संख्या में छात्रों का वहां आना-जाना है। सप्ताह में बुधवार को चलने वाली इंदौर-बरेली ट्रेन को दक्षिण भारत के अन्य शहरों तक बढ़ा दिया जाए तो कारोबारियों के साथ छात्रों को भी आसानी होगी। इन सभी की मांग है कि अगर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है तो किसी दूसरी ट्रेन को दिल्ली से डायवर्ट कर चलाया जाए।
अभी आगरा-मथुरा से मिलती है ट्रेन
वर्तमान में कारोबारियों व छात्रों को दक्षिण भारत की ट्रेन पकड़ने के लिए मथुरा व आगरा की दौड़ लगानी पड़ती है। अलीगढ़ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के अनुसार, शहर में करीब पांच हजार हार्डवेयर कारोबारी हैं। उनके 15 हजार एजेंट हैं। रोडवेज के एआरएम योगेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, अलीगढ़ से लगभग 300 रोडवेज बसें प्रतिदिन आगरा जाती हैं, जिनमें 10 हजार से ज्यादा यात्री रोज सफर करते हैं। रोजाना 11 हजार यात्री मथुरा का सफर करते हैं। यदि महीने में पांच प्रतिशत यात्री भी दक्षिण भारत जाते हैं तो इससे रेलवे का राजस्व बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल की बैठक में भी उठा मुद्दा
अलीगढ़। शुक्रवार को प्रयागराज रेल मंडल की बैठक में कई जिलों के सांसदों ने शिरकत की। जीएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि संजय पंडित ने अलीगढ़-दिल्ली के बीच इंटरसिटी ट्रेन व दक्षिण भारत से अलीगढ़ को जोड़ने के लिए सीधी ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए कुछ अन्य मांगें भी पत्र के माध्यम से डीआरएम प्रयागराज मंडल मोहित चंद्रा से की गई।
अलीगढ़ से करीब पांच हजार हार्डवेयर कारोबारी दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों में कारोबार करते हैं। हफ्ते में एक बार या तो खुद नहीं तो उनके एजेंट को जाना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने के लिए आगरा-मथुरा की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे काफी परेशानी होती है।
संदीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, अलीगढ़ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्डवेयर एसोसिएशन।
अलीगढ़ हार्डवेयर का हब है। व्यापारियों को दक्षिण भारत की ट्रेन पकड़ने के लिए आगरा, मथुरा या दिल्ली जाना पड़ता है। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। अगर अलीगढ़ से सीधी ट्रेन चलने लगे तो रेल का राजस्व भी बढ़ेगा और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।
सौरभ अग्रवाल सिक्स संस, व्यापारी नेता
यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल मंडल की बैठक में दक्षिण भारत की ट्रेन का मुद्दा उठाया गया है। अब रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। रेलमंत्री से मिलकर इस पर चर्चा करूंगा। शहरवासियों की परेशानी का जल्द ही निस्तारण होगा।
- सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़

संदीप अग्रवाल।- फोटो : CITY OFFICE