फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   if any one die from corona, SDM will be suspended

कोरोना से किसी की मृत्यु हुई तो नपेंगे एसडीएम

Fri, 31 Jul 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
if any one die from corona, SDM will be suspended
कोरोना महामारी की स्थिति में बेहतर रेस्पोन्स करने के लिये कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक करते - फोटो : CITY OFFICE
- जिले के नोडल अधिकारी व लोनिवि के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेताया
विज्ञापन

- सभी तहसीलों के एसडीएम से कहा कि गंभीर हो जाएं,
जिले के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि यदि किसी तहसील में कोरोना संक्रमण से मौत हुई है तो संबंधित एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर कम से कम 100 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई जाए। अगर, कोई निगेटिव पाया जाता है और उसमें लक्षण प्रतीत हो रहे हैं तो उसका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के प्राथमिक संपर्कियों की जांच की स्थिति स्पष्ट की जाए। एंटीजन किट व आरटीपीसीआर से होने वाले टेस्ट की अलग-अलग सूची तैयार की जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त उपजिलाधिकारी अपनी तहसील में स्थापित कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाएं तथा अपनी तहसील से संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी डाक्टर्स के माध्यम से दैनिक ओपीडी में सर्दी, खांसी एवं बुखार के लक्षणों वाले मरीजों की कोविड-19 की जांच एंटीजन किट के माध्यम से कराई जाए। उपजिलाधिकारी घर-घर सर्वे कार्यक्रम की सघन समीक्षा करें। जनपद की समस्त तहसीलों/नगर पंचायतों/विकास खंडों में साफ-सफाई पर विषेष ध्यान दें। नगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है, उसे नियमित तौर पर उठवाया जाए। शहर की सड़कें हर समय साफ दिखें। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नाले व नालियों में गंदगी पड़ी रहती है, उसे साफ कराएं। जलभराव की स्थिति न होने दें।
विज्ञापन

कोविड एल-3 की सुविधा भी जल्द हो शुरू
नोडल अधिकारी ने डीएम को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द जिले में एल-2 अस्पतालों की क्षमता बढ़ाएं। साथ ही एल-3 अस्पताल भी बनाया जाए। माना जा रहा कि एल-3 की सुविधा जेएन मेडिकल कालेज और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम की तारीफ की
नितिन रमेश गोकर्ण ने समीक्षा बैठक के बाद कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां मौजूद स्टाफ से सवाल किए। शिकायती व फीडबैक रजिस्टर को देखा। कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि प्रतिदिन कोविड मरीजों का फीडबैक, अस्पतालों की साफ-सफाई, खाने, निगरानी समितियों के कामकाज आदि का फीडबैक जनता को फोन कर लिया जाता है। समस्या सामने आने पर उसका निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा किया जाता है। इन व्यवस्थाओं को देखकर नोडल अधिकारी ने कोरोना कंट्रोल रूम के कामकाज की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed