{"_id":"5883c6634f1c1bc77ceffed1","slug":"i-desire-now-not-an-mla-not-losers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकी की अब हसरत नहीं पर मैं हारने वालों में से नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकी की अब हसरत नहीं पर मैं हारने वालों में से नहीं
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 22 Jan 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
विधायकी की अब हसरत नहीं पर मैं हारने वालों में से नहीं
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने शनिवार को अपने समर्थकों की बैठक हाथी डूबा स्थित आवास पर बुलाई। वहां संबोधन से पहले ही भावुक हो गए। नम आंखों को पाेंछते हुए बोले, अब विधायकी की हसरत नहीं है, लेकिन अपने अवाम से किए गए वादों को नहीं भुला सकता। उन वादों को हर हाल में पूरा करना है। मैं हारने वालों में से नहीं हूं। पहले भी केवल अवाम की ताकत से विधानसभा में दो बार पहुंचा हूं। इस बार भी जनता ही मुझे विधानसभा पहुंचाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि नेता जी मुलायम सिंह यादव 24 जनवरी तक कोई बड़ी खबर देंगे। शनिवार को नेता जी ने फोन से बातचीत में कहा कि चुनाव की तैयारी करो बाकी मुझ पर छोड़ दो।
समर्थकों की सभा में ‘जमीरउल्लाह जिंदाबाद, जमीर तुम संघर्ष करो हम तुुम्हारे साथ हैं’ के नारे गूंजते रहे। समर्थक सपा से मिले धोखे से खासे नाराज थे। कुछ लोगाें ने मुलायम सिंह यादव और वर्तमान प्रत्याशी अज्जू इसहाक पर भी निशाना साधा। अज्जू पर जमीरउल्लाह का टिकट कटवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। हालांकि विधायक ने सबको शांत कराया। इसके साथ यह भी कहा कि मेरे किसी काम से किसी को भी दुख पहुंचा हो तो उसके लिए माफी मांगता हूं।
इस सभा के बाद विधायक ने जीवनगढ़, दोदपुर, जमालपुर, बाईपास तक लोगों से मुलाकात कर उनकी राय मांगी। कोल विधायक के साथ घूमने वालों में एमए खान, बाबा फरीद आजाद, आस मोहम्मद, नईम, जकी, बबलू होल्कर, हाजी इश्तियाक, दिनेश शर्मा, यामीन खां, जावेद सहित कई पार्षद, कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे। टिकट की इस सियासी उठापटक में कोल विधानसभा क्षेत्र में कोल विधायक और अज्जू समर्थकों में टकराव की स्थितियां बन रही हैं। 24 जनवरी तक यहां का माहौल और गरमा सकता है।
विज्ञापन
अभी तक सपाई हूं। सपाई ही रहूंगा। नेता जी के वादे पर जिंदगी लगा दी है अब फैसला उनको करना है। रालोद या बसपा में जाने की बातें गलत हैं। अज्जू या उनके समर्थकों से टकराव की कोई बात नहीं है। नेता जी के खिलाफ कुछ लोगों ने जज्बात में आकर कुछ कहा तो उनको तुरंत रोक दिया गया। मैं 24 जनवरी को अपना नामांकन करूंगा। न पहले कभी हार मानी थी न आगे कभी हार मानूंगा। आखिरी फैसला जनता पर छोड़ दिया है। जैसा समर्थक कहेंगे वैसा ही करूंगा। किसी से कोई टकराव नहीं होने दूंगा।
-हाजी जमीरउल्लाह, कोल विधायक
मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की थी। आदेश मिलते ही लखनऊ गया और वहां से बी फार्म लेकर आया हूं। 23 जनवरी को नामांकन की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में जनता के बीच जाएंगे और जीतेंगे। मैंने किसी के बारे में कभी कोई बात नहीं की है। टिकट काटना या देना सीएम का अपना विवेक है। समर्थकों से भी यही कहा है कहीं भी किसी से कोई टकराव न करें। चुनाव में हर जवाब वोट की ताकत से दें।
-अज्जू इसहाक, सपा से प्रत्याशी