फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband wife fights with each other as they find hair in food

अलीगढ़: खाने में निकला बाल, झगड़े में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun, 27 Jun 2021 01:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 27 Jun 2021 01:15 PM IST
सार

अलीगढ़ में खाने में मिले बाल को लेकर दंपती ने एक दूसरे पर कैंची और चाकू से बोला था हमला। पुलिस को नहीं मिली किसी पक्ष से तहरीर, पत्नी मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

विज्ञापन
Husband wife fights with each other as they find hair in food
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ के एक घर में खाने में बाल निकलने को लेकर हुए झगड़े में शाहरुख (30) और उसकी पत्नी खुशनुमा ने एक-दूसरे पर कैंची और चाकू से हमला बोल दिया। झगड़े में गंभीर रूप से घायल शाहरुख की मौत हो गई, जबकि पत्नी को जख्मी हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के थाना हर्ष विहार के मोहल्ला मंडोली के शाहरुख का निकाह आठ साल पहले खुशनुमा से हुआ था। निकाह के बाद शाहरुख अपने ससुराल में आकर रहने लगा था और यहीं पर मजदूरी करता था। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को दोनों के बीच खाने में बाल निकलने को लेकर झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने घर में रखे चाकू और कैंची से एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग आते, तब तक दोनों ने एक-दूसरे को जख्मी कर दिया था। घायल अवस्था में पति-पत्नी को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर शाहरुख ने दम तोड़ दिया, जबकि खुशनुमा का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed