{"_id":"6051a893866a646e792a28b2","slug":"husband-cut-wife-nack-with-spud-in-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरपी से काट दी पत्नी की गर्दन: शराबी पति ने नशे में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरपी से काट दी पत्नी की गर्दन: शराबी पति ने नशे में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 17 Mar 2021 12:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:28 PM IST
सार
- अतरौली के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी में हुई घटना
- पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन
मृतक रितेश देवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी में शराब के नशे में धुत युवक ने खुरपी से गर्दन काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी नीरज पुत्र शंकरलाल मजदूरी करता है। करीब 10 वर्ष पहले उसकी शादी डिबाई के गांव धीमरी निवासी रामप्रसाद की बेटी रितेश देवी के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार नीरज शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर पहुंचता था तो पत्नी से झगड़ा होता था। ससुरालीजनों व अन्य परिजनों ने भी उसे कई बार समझाया मगर उसने शराब पीना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
मंगलवार की रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा था। रितेश देवी ने कहासुनी की तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। देर रात करीब दो बजे उसने खुरपी से गर्दन पर वार करके पत्नी की हत्या कर डाली। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक घटना को अंजाम देकर नीरज फरार हो गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन