फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband consumed poison after going live on video

Aligarh: पत्नी गई गांव के युवक संग, वापस आने पर बनाया जा रहा साथ रखने का दबाव, वीडियो बना पति ने खाया विषाक्त

Mon, 25 Aug 2025 03:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 03:25 PM IST
सार

संजय की शादी 2011 में खैर के एक गांव में हुई है, उसके चार बेटियां हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी गत छह अगस्त को गांव के ही एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। सूचना के आधार पर 20-21अगस्त को महिला और युवक को इलाहाबाद में पकड़ लिया था।

विज्ञापन
Husband consumed poison after going live on video
वीडियो में संजय सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

खैर कस्बा के गौमत चौराहे पर 25 अगस्त सुबह एक युवक ने पत्नी को साथ रखने के लिए ससुरालीजन और खानदान के लोगों पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


टप्पल के गांव जलालपुर के निवासी संजय सिंह (31) ने 25 अगस्त की सुबह 10 बजे करीब गौमत चौराहे पर कीटनाशक का सेवन कर ससुरालीजन और खानदान के लोगों पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया । संजय के भाई जितेश ने बताया कि संजय की शादी 2011 में खैर के एक गांव में हुई है, उसके चार बेटियां हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी गत छह अगस्त को गांव के ही एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। सूचना के आधार पर 20-21अगस्त को महिला और युवक को इलाहाबाद में पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


साथ गए खानदान के लोगों ने आरोपी युवक को मारपीट कर इलाहाबाद से ही कहीं भगा दिया और महिला को उसके मायके में छोड़ दिया। भाई का कहना है कि अब वही खानदान के लोग और ससुरालीजन संजय पर पत्नी को दोबारा रखने का दबाव बना रहे हैं, जो संजय को मंजूर नहीं है। मानसिक तनाव के चलते संजय ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कीटनाशक खा लिया। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर अब उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed