{"_id":"66ec60ba3a47e2f66a00bc06","slug":"husband-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके: बुलाने पर नहीं आई, पति ने फंदे से लटक कर दी जान, परिजनों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी गई मायके: बुलाने पर नहीं आई, पति ने फंदे से लटक कर दी जान, परिजनों के उड़े होश
Thu, 19 Sep 2024 11:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:05 PM IST
सार
सोनू का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी, बेटे को लेकर मायके चली गई। कई बार बुलाने पर भी पत्नी मायके से वापस नहीं आई। तभी से सोनू तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
व्यक्ति ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला पला साहिबाबाद में 19 सितंबर को एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक की पत्नी घरेलू विवाद के बाद मायके चली गई थी। इसको लेकर वह तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
शिव चौक पला, साहिबाबाद निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र दौजीराम मजदूरी करता था। सासनीगेट के थाना प्रभारी के अनुसार करीब एक माह पहले किसी बात को लेकर सोनू का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी, बेटे को लेकर मायके चली गई। कई बार बुलाने पर भी पत्नी मायके से वापस नहीं आई।
विज्ञापन
तभी से सोनू तनाव में चल रहा था। 18 सितंबर रात वह खाना खाकर कमरे में सोने गया था। देर रात उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी 19 सितंबर सुबह परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर-शराबे पर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन