{"_id":"69f745f8e9f7128f78011358","slug":"husband-commits-suicide-after-argument-with-wife-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी से हुई कहासुनी, पेड़ के सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान, बेटे का रोते हुआ छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी से हुई कहासुनी, पेड़ के सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान, बेटे का रोते हुआ छोड़ा
Sun, 03 May 2026 06:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 03 May 2026 06:33 PM IST
सार
घर पर पति की पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पति रात में ही घर से निकल गया। गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतक राजकुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गभाना क्षेत्र के गांव परतापुर में पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 3 मई की सुबह गांव के पास पेड़ पर ग्रामीणों को उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया है कि गांव के जयदेव सिंह का 23 वर्षीय बेटा राजकुमार मजदूरी करता था। 2 मई की रात किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी प्रिया से हो गया था। इससे नाराज होकर राजकुमार रात में ही घर से निकल गया। गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देख तो खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीणों के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया है कि युवक ने अपने पीछे एक बेटे को रोते हुए छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन