फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband and supporters of gram prahan candidate fight

गोष्ठी में प्रधान पद प्रत्याशियों के पति और समर्थक भिड़े

Tue, 27 Apr 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Husband and supporters of gram prahan candidate fight
थाना देहली गेट में आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए बुलाई गई बैठक में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के पति और समर्थकों में मारपीट हो गई। इस भिड़ंत में 10 लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को शांति भंग में चालान करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव तालसपुर खुर्द के लोगों को बैठक में बुलाया गया था। इसका मकसद आदर्श चुनाव आचार संहिता और महामारी अधिनियम संबंधित कानूनों का पालन करवाना था। लेकिन जैसे ही बैठक समाप्त होने की कगार पर आई, तभी प्रधान पद की दो प्रत्याशियों के पति और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष शांत होने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष से प्रधान पद की प्रत्याशी रेशमा के पति गुफरान व इरफान, जबकि दूसरे पक्ष से प्रधान पद की प्रत्याशी नसरीन के पति मुस्तफा व मुजाहिद व एक अन्य का शांतिभंग में चालान किया गया है। पांचों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed