फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hundreds of bighas of crops submerged due to cutting of Rajwaha track

Aligarh News: रजवाहे की पटरी कटी, सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न, डीएम से मुआवजे की मांग

Mon, 22 Jul 2024 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:40 PM IST
सार

देर रात्रि में कलुआ रजवाहे की सफाई न होने से पीछे से पानी का बहाव तेज हो गया और पटरी कट गई। जिससे किसानों की करीब ढाई सौ बीघा जमीन फसल जल मग्न हो गई। किसानों ने डीएम से फसलों के मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Hundreds of bighas of crops submerged due to cutting of Rajwaha track
रजबाह की पटरी कटने से धान की फसल जलमग्न - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना कस्बे के पास से गुजर रहे कलुआ रजवाहे की पटरी कट जाने से किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल जल मग्न हो गई। सूचना पर पहुंचे सिचाई विभाग के अधिकारियों ने कटी हुई पटरी की मरम्मत कराकर पानी को बंद करा दिया। 

विज्ञापन


21 जुलाई की देर रात्रि में कलुआ रजवाहे की सफाई न होने से पीछे से पानी का बहाव तेज हो गया और पटरी कट गई। जिससे पम्मी सिंह, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, पम्मी सिंह, संजू सिंह, बिन्नू गुप्ता, प्रताप नायक  किसानों की करीब ढाई सौ बीघा जमीन फसल जल मग्न हो गई। 
विज्ञापन


कुछ किसानों ने जमीन को पट्टे पर लेकर धान की फसल की थी। किसानों ने कहा कि रजवाहे की सफाई नहीं की है, कुछ जगह पर सफाई कर दी है, पानी का पीछे से  तेज बहाव आता है तो पटरी कट जाती है, पिछले तीन दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। उन्होनें डीएम से फसलों के मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed