फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Human Rights Commission redeemed 81 workers from brick kiln

मानवाधिकार आयोग ने ईंट भट्ठे से 81 मजदूरों को छुड़ाया

Sat, 11 Mar 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 11 Mar 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग की टीम की शुक्रवार को भी छापेमारी जारी रही। टीम ने विजयगढ़ रोड स्थित गांव सुहावली के एक ईंट भट्ठे से 81 मजदूरों व उनके परिवारों को बंधन मुक्त कराया है। गुरुवार को भी टीम ने 68 मजदूरों के परिवार को मुक्त कराया था। श्रम विभाग ने सभी मजदूरों और उनके परिवारों को उनके घर बिहार भेज दिया है।  
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह श्रम विभाग के कार्यालय में छुड़ाए मजदूरों को लेकर विभागीय लिखा-पढ़ी की जा रही थी। वहीं टीम अन्य मजदूरों को मुक्त कराने के लिए भट्ठे पर रवाना हो चुकी थी। दोपहर में तकरीबन 81 अन्य मजदूरों को और छुड़ाया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से ईंट भट्ठे पर बंधुवा मजदूरों से जबरन ईंट पथाई जाने की शिकायत की गई थी। गुरुवार को दिल्ली से आयोग की टीम अलीगढ़ पहुंची। 
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम ने असिस्टेंट लेबर कमिश्नर एसपी मौर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरएस राठौर, विजय सिंह, रवेंद्र चौधरी से संपर्क करके ईंट भट्ठे पर छापा मारा था। टीम ने 68 मजदूरों को मुक्त कराया था। इनमें कई बाल मजदूर थे। मुक्त मजदूर बिहार के गया, पटना व जहानाबाद शहर के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को तात्कालिक सहायता के लिए एक-एक हजार रुपये दिए गए। डिप्टी लेबर कमिश्नर जबीं आयशा के मुताबिक, बाकी रुपये मजदूरों के खाते में ट्रांसफर करा दिए जाएंगे। 

इसके लिए पटना, गया, जहानाबाद  के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ होली के बाद रिपोर्ट दर्ज   कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed