{"_id":"683c1c39f141c24f82093f14","slug":"huge-fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, कारणों का नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, कारणों का नहीं चल सका पता
Sun, 01 Jun 2025 02:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:54 PM IST
सार
स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लग गई। स्क्रैप के ढेर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें व धुंआ उठने लगा। आग में स्क्रैप जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मेटल इंडिया स्क्रैप गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ की कोतवाली नगर क्षेत्र के हाईवे बाईपास स्थित मखदूम नगर में 31 मई को एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। चार दमकल करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पा सकीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम स्वामी के अनुसार आग में लगभग डेढ़ करोड़ स्क्रैप जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के सलमान का क्षेत्र के हाईवे बाईपास स्थित मखदूम नगर में मेसर्स मेटल इंडिया स्क्रैप गोदाम है। दोपहर में गोदाम के अंदर रखे वाहनों के स्क्रैप के ढेर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें व धुंआ उठने लगा। कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वहां खलबली मच गई। पहले उन्होंने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होती चली गई।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि स्क्रैप गोदाम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। करीब चार घंटे में चार दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन