Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Huge crowds in the markets ahead of the festival

Aligarh News: त्योहार से पहले बाजारों में जबरदस्त भीड़

Fri, 06 Nov 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Huge crowds in the markets ahead of the festival
त्योहार के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
शहर के सभी बाजार रंगबिरंगी रोशनी से सज गए हैं, धनतेरस आज मनाई जाएगी। पूरे वर्ष में खरीदारी करने के इस सबसे बड़े शुभ अवसर के लिए बाजार सज गए हैं। रंगबिरंगी रोशनी में सजी दुकानों में फूलों की सजावट की गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए अधिकतर शोरुमों और दुकानों में अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

प्रापर्टी, वाहन, सराफा, बर्तन, कपड़ा-साड़ी, फुटवियर की खरीदारी लगातार बढ़ रही है। धनतेरस के दिन पूरे जिले में लगभग 1500 करोड़ रुपये की खरीदारी होने का अनुमान है। सबसे अधिक भीड़ सराफा की दुकानों पर है।
विज्ञापन

रेलवे रोड, फूल चौराहा, मदारगेट, बड़ा बाजार, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, मसूदाबाद, सराय लवरिया, जयगंज, आगरा रोड, सासनीगेट, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, समद रोड, स्टेशन रोड, क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी चौराहा, मेडिकल रोड, दोदपुर, अमीरनिशा, लक्ष्मी बाईमार्ग सहित शहर के सभी बाजारों में त्योहार की रौनक है। हर तरफ ग्राहक अपनी मनपसंद खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। नया मकान, नई दुकानों आज पूजन कराया जाएगा। इसके साथ ही फ्लैट और मकानों में भी गृहप्रवेश किया जाएगा। इस बार प्रापर्टी कारोबार ने अच्छा रिकॉर्ड बनाया है। लगभग 650 करोड़ रुपये की खरीद-फरोख्त होने का अनुमान है।


धनतेरस के मौके पर सराफा और मोबाइल की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा रेडीमेड के ब्रांडेड शोरूम, घड़ी, लैपटॉप, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों में बहुत भीड़ हो रही है। मिठाई, नमकीन और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ रही है। धनतेरस के दिन अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। नवरात्र के बाद से बाजार में कारोबार को लगातार गति मिल रही है।
-विवेक बगाई, अध्यक्ष सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed