फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   HT line wire broke and fell, son died, father got burnt

Aligarh News: एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा, बेटे की मौत, पिता झुलसा

Sun, 14 Jul 2024 04:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 14 Jul 2024 04:38 AM IST
सार

गांव नूरपुर निवासी वाजिद अली घर से निकलकर दुकान की ओर जा रहे थे। घर के सामने से निकली 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया।

विज्ञापन
HT line wire broke and fell, son died, father got burnt
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

13 जुलाई की सुबह करीब दस बजे टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में 11 हजार की लाइन का तार टूटकर युवक के ऊपर गिरने से मौके पर मौत। उसे बचाने में पिता भी झुलस गया। इससे गुस्साए लोग शव लेकर बिजली घर पर पहुंचे तो बिजली घर का ताला बंद कर कर्मचारी भाग निकले। इसके बाद लोगों ने टप्पल-नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और एसडीओ विद्युत ने नियमानुसार परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


गांव नूरपुर निवासी 34 वर्षीय वाजिद अली पुत्र उमर शेर घर से निकलकर दुकान की ओर जा रहे थे। घर के सामने से निकली 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। यह देखकर उनके पिता बचाने के लिए दौड़े तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। तत्काल ही वाजिद अली जेवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना से नाराज परिजनों सहित ग्रामीण नूरपुर रोड स्थित बिजली घर पर शव लेकर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी बिजली की आपूर्ति बंद करने के बाद गेट पर ताला लगाकर भाग निकले। सूचना पर टप्पल थाना पुलिस पहुंच गई। वाजिद अली अपने पीछे पुत्र निजामुद्दीन, शोएब व बेटी अमरीन सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। एसडीएम महिमा सिंह ने बताया कि परिवार को शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed