फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How is security? Half of the cameras installed at the railway station are bad

Aligarh News: कैसे हो सुरक्षा ? रेलवे स्टेशन पर लगे आधे कैमरे खराब

Mon, 03 Apr 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
How is security? Half of the cameras installed at the railway station are bad
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे। संवाद - फोटो : samvad
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर इन दिनों सवालिया निशान लग रहे हैं। स्टेशन पर जहां जगह-जगह चोर रास्ते बने हुए हैंए वहीं पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन पर लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हुए है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन



अलीगढ़ स्टेशन से रोजाना करीब 25 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में कोई भी अराजक तत्व यात्रियों की भीड़ का हिस्सा बनकर कोई भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। रेलवे स्टेशन पर करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आरपीएफ की ओर से स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से करीब 80 कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भिजवाया है। स्टेशन की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बना हुआ है। इनकी देखरेख और निगरानी के लिए तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगी रहती है।
विज्ञापन




हालांकि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे बेहद अच्छी क्वालिटी के नही हैं और अधिकतर समय खराब ही रहते हैं। करीब दो माह से दिल्ली एंड की ओर लगे आधे से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हुए हैं। पैदल पुल के निर्माण के चलते कुछ कैमरों को बंद कराया गया है। ऐसे में अगर इस दौरान रेलवे स्टेशन पर कोई बड़ी घटना घटित हो जाए तो आरपीएफ एवं जीआरपी को महत्वपूर्ण तथ्य जुटाने में परेशानी उठानी पड़ेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के बंद होने की जानकारी कराकर उन्हें जल्द चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed