फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How a young man was killed by roasting with bullets in Hathras, UP

यूपी के हाथरस में कैसे दुस्साहसिक तरीके से युवक की गोलियों से भूनकर की गई हत्या

Tue, 05 Nov 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
How a young man was killed by roasting with bullets in Hathras, UP
गांव नगला इमलिया में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए रूवेंद्र उर्फ रूबी का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
जमीन के विवाद में परिवार के सदस्यों ने युवक की गोलियों से भूनकर की हत्या
विज्ञापन

युवक के पिता, भाई व बेटी भी घायल, हमलावरों ने सरिया से भी किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को परिवार के सदस्यों ने ही युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक के पिता, भाई व बेटी को घायल कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग के अलावा लोहे की सरिया, पाइप आदि से भी हमला किया। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। बेटी को शहर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। मौके पर एसपी, एएसपी पहुंच गए। हमलावरों की तलाश में देर रात पुलिस ने दबिशें भी दी।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला इमलिया के शीलेंद्रपाल सिंह (70 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह के तीन और भाई हैं। उनमें बड़े भाई शंकरपाल सिंह अविवाहित हैं। उनके नाम करीब 15 बीघा जमीन है। शंकरपाल और शीलेंद्रपाल एक साथ रहते हैं। शीलेंद्रपाल के एक भाई के लड़के उनसे रंजिश मानते हैं कि शंकरपाल अपनी जमीन को शीलेंद्रपाल के बेटों नाम कर जाएंगे। यह जमीनी रंजिश पहले भी कई बार सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

इसी झगड़े की तारीख करने के लिए सोमवार को अपने दोनों बेटे धर्मेंद्र (40 वर्ष) और रूबेंद्र उर्फ रूबी (35 वर्ष) के साथ शीलेंद्रपाल तहसील सदर आए थे। तीनों जब अपने घर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने इन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग के साथ लोहे की सरिया, पाइप आदि से प्रहार किया। शीलेंद्र, धर्मेँद्र व बेटी तनिष्का (11 वर्ष) घायल हो गए। हमलावर वहां भाग गए। घायलों को कुछ लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां रूबेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। शीलेंद्रपाल व धर्मेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। तनिष्का को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन मनोज शर्मा मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। रूबी के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जमीन की रंजिश के चलते यह घटना हुई है।

हाथरस के कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद जान

हाथरस के कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद जान- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed