{"_id":"654644d421a6368037044e57","slug":"house-is-for-sale-due-to-ineffective-municipal-corporation-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकारा नगर निगम की वजह से मकान बिकाऊ है: सीवर लाइन चौक, मकान में पड़ी दरार, घरों में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकारा नगर निगम की वजह से मकान बिकाऊ है: सीवर लाइन चौक, मकान में पड़ी दरार, घरों में भरा गंदा पानी
Sat, 04 Nov 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:49 PM IST
सार
लेखराज नगर में घरों के बाहर पोस्टर लगे दिखे, जिन पर लिखा था कि मकान बिकाऊ है डीएम कोठी के पीछे लेखराज नगर अलीगढ़ नाकारा नगर निगम की वजह से। कॉलोनी में सीवर लाइन चौक होने के चलते आधा दर्जन से अधिक मकान में दरार पड़ गई है। लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नहाने के लिए समरसेबल में भी गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
लेखराज नगर में घर के बाहर लगा मकान बिकाऊ का पोस्टर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिलाधिकारी आवास से लगी हुई पॉश कॉलोनी लेखराज नगर में लोगों ने नगर निगम से परेशान होकर अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिये। कॉलोनी निवासियों की शिकायत है कि मकानों में दराद पड़ गई है। गंदा पानी घरों के अंदर तक भर गया है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखराज नगर में घरों के बाहर पोस्टर लगे दिखे, जिन पर लिखा था कि मकान बिकाऊ है डीएम कोठी के पीछे लेखराज नगर अलीगढ़ नाकारा नगर निगम की वजह से। कॉलोनी में रहेन वालों में नगर निगम के प्रति आक्रोश देखने को मिला। कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि सीवर लाइन चौक होने के चलते आधा दर्जन से अधिक मकान में दरार पड़ गई है। लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नहाने के लिए समरसेबल में भी गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
कॉलोनी के परेशान लोगों ने नगर निगम से कई बार सीवर लाइन चौक होने की शिकायत की, पर कोई समाधान नहीं हो सका। लोगों को हारकर अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाने पड़े। मकान बिकाऊ के पोस्टर, मकान में दरा, सीवर लाइन चौक आदि वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले।