{"_id":"675dc23718fa7b64c005a631","slug":"house-fire-due-to-short-circuit-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला, एक घंटे बाद पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला, एक घंटे बाद पाया आग पर काबू
Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
सार
परिवार के सभी लोग जेएन मेडिकल काॅलेज गए थे। तभी दोपहर में अचानक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। पड़ोसियों ने कमरे से धुंआ उठता देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जला सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के मोहल्ला शाहजमाल में 14 दिसंबर को शॉर्ट-सर्किट से एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मोहल्ला शाहजमाल निवासी जावेद खां का करीब 50 वर्गगज में दो मंजिला मकान बना है। भतीजे का 14 दिसंबर को ऑपरेशन था। इसको लेकर परिवार के सभी लोग जेएन मेडिकल काॅलेज गए थे। तभी दोपहर में अचानक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। पड़ोसियों ने कमरे से धुंआ उठता देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर इलाका पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर आ गईं। स्थानीय लोगों ने घर के ताले तोड़ कर दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से कमरे में रखा बेड, सोफा समेत अन्य लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। थाना पुलिस के अनुसार बंद मकान में आग लगी थी। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन