फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hotel, hospital and marriage home operators will have to make parking within a radius of 100 meters

100 मीटर के दायरे में: होटल, अस्पताल व मैरिज होम संचालकों को बनवानी होगी पार्किंग, एडीए ने दिए निर्देश

Tue, 04 Mar 2025 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

वैसे तो पार्किंग के लिए लंबे समय से निर्देश जारी हो रहे हैं लेकिन वह केवल फाइलों तक ही रह जाते हैं। मगर इस बार प्रशासनिक टीम गंभीर है। एडीए द्वारा सभी को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Hotel, hospital and marriage home operators will have to make parking within a radius of 100 meters
नौरंगाबाद में गेस्ट हाउस के बाहर लगे वाहनों के कारण जाम में फंसे वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए प्लानिंग शुरू हो गई है। सभी होटल, अस्पताल और मैरिज होम संचालकों से कहा जा रहा है कि वह 100 मीटर के दायरे में पार्किंग बनवाएं। अगर उनके पास जगह नहीं है तो किराये पर जमीन लेनी होगी। कमिश्नर ने इस संबंध में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि तत्काल पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


महानगर में रामघाट रोड, मैरिस रोड और हाथरस-आगरा रोड पर होटल, अस्पताल, मैरिज होम, मॉल, बड़े-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। इन प्रतिष्ठानों में बेसमेंट होने के बावजूद इसका इस्तेमाल पार्किंग के लिए नहीं किया जाता है। वाहनों को बाहर सड़क किनारे खड़़ा कराया जा रहा है। जिससे जाम लगा रहता है। कई जगह तो स्थिति यह है कि पैदल निकलने को भी जगह नहीं बचती है। 
विज्ञापन


वैसे तो पार्किंग के लिए लंबे समय से निर्देश जारी हो रहे हैं लेकिन वह केवल फाइलों तक ही रह जाते हैं। मगर इस बार प्रशासनिक टीम गंभीर है। एडीए द्वारा सभी को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इन प्रतिष्ठान के मालिकों से कहा जा रहा है कि या तो अपनी जगह में पार्किंग की व्यवस्था कीजिए वरना किराये पर जमीन लेकर पार्किंग बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामघाट रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए अवैध पार्किंग को समाप्त किया जाएगा। इस रोड पर आने वाले अस्पतालों, मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया जा रह है कि वह 100 मीटर दायरे पार्किंग स्थान चिन्हित करें। - अपूर्वा दूबे, वीसी

तीन गेस्ट हाउस ने कराया कंपाउंडिंग, 11 का मानचित्र पेंडिंग
शहर के चारों जोन में करीब 84 गेस्ट हाउस एडीए की टीम ने चिन्हित किए हैं। इन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनमें से तीन गेस्ट हाउस ने कंपांडिंग करा ली है, जबकि 11 मानचित्र पेंडिंग में हैं। 67 गेस्ट हाउस कार्रवाई की जद में है। समय रहते मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया तो इन पर कार्रवाई तय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed