फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hospital to be built in Shah Jamal with the help of people

अलीगढ़ः शाह जमाल में लोगों की मदद से बनेगा अस्पताल

Fri, 14 Jan 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hospital to be built in Shah Jamal with the help of people
शाह जमाल इलाके में अस्पताल के लिए जमीन देखते लोग। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
शाह जमाल इलाके में काफी बड़े क्षेत्र में लोगों की मदद से अस्पताल बनेगा। यह अस्पताल उसी तरह बनने जा रहा है, जिस तरह शाह जमाल ईदगाह बना थी। ईदगाह की तामीर में हर किसी ने अपने हैसियत के हिसाब से मदद की थी। किसी ने पैसे दिए तो किसी ने मजदूरी भी की।
विज्ञापन

शाह जमाल इलाके में ट्रस्ट की जमीन है। यह जमीन कूड़े में तब्दील है। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद के निर्देश पर मोहम्मद खुसरो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जमीन का मुआयना किया। इस इलाके में चिकित्सा सुविधा बेहतर नहीं है, इसलिए यहां अस्पताल बनने से गरीब तबके के लोगों को फायदा होगा। समाजसेवी गुलजार अहमद ने बताया कि नए अस्पताल के लिए अलीगढ़ चैरिटेबल सोसायटी नौ लाख रुपये की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जमीन की पैमाइश होगी। इसके बाद इंजीनियर की टीम अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू करेगी। वर्ष 1984 में शाह जमाल में ईदगाह बनी थी, जिसमें सबकी हिस्सेदारी है। इसी तरह इस अस्पताल में सबकी हिस्सेदारी होगी। प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल हफीज अंसारी, इबादुर्रहमान, दुलारे नबी अंसारी, अजहर अहमद, मुईन उद्दीन कुरैशी, मोहम्मद काशिफ, फरहत अली खां, हाजी इमलाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed