फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Horse show in AMU

Horse Show: एएमयू घुड़सवारों ने टेंट पेगिंग में लूटी वाहवाही, घोड़े पर खड़े होकर अतिथियों की दी सलामी

Sat, 09 Mar 2024 01:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 01:21 AM IST
सार

राइडिंग प्रशिक्षक मो. इमरान शिबली व छात्र उमैर ने तेज दौड़ते हुए घोड़े से झंडारोहण कर दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। घुड़सवारों का टेंट पेगिंग, व्यक्तिगत टेंट पेगिंग, क्रॉस टेंट पेगिंग, डबल टेंट पेगिंग, पोल बेंडिंग व बाधा कूद स्पर्धा में प्रशंसनीय प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
Horse show in AMU
एएमयू एथलेटिक्स ग्राउंड में हॉर्स राइडिंग क्लव द्वारा घुडसवारी प्रतियोगिता में कैप्टन बासिल - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू राइडिंग क्लब की ओर से एथलेटिक्स मैदान पर हॉर्स शो में घुड़सवारों ने टेंट पेगिंग में वाहवाही लूटी। राइडिंग के कप्तान बासिल हनफी ने तेज दौड़ने वाले घोड़े ''याकूत'' पर खड़े होकर अतिथियों को सलामी दी।

विज्ञापन

 
राइडिंग प्रशिक्षक मो. इमरान शिबली व छात्र उमैर ने तेज दौड़ते हुए घोड़े से झंडारोहण कर दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। घुड़सवारों का टेंट पेगिंग, व्यक्तिगत टेंट पेगिंग, क्रॉस टेंट पेगिंग, डबल टेंट पेगिंग, पोल बेंडिंग व बाधा कूद स्पर्धा में प्रशंसनीय प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

एएमयू हॉर्स शो
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोरडोवा ग्रुप आफ कंपनी के संस्थापक व सीईओ जेडआई शेरवानी व अति विशिष्ट अतिथि जिला जज संजीव कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव मो. इमरान, खुसरो खान व शुजाउद्दीन रहे। अध्यक्षता कुलपति मोहम्मद गुलरेज ने की। अतिथियों का स्वागत यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, राइडिंग क्लब के अध्यक्ष वासिफ मोहम्मद अली ने किया। मुख्य अतिथि जेडआई शेरवानी ने पांच लाख रुपये इनाम स्वरूप राइडिंग क्लब को दिया। राइडिंग प्रशिक्षक मो. इमरान शिबली को 10 हजार रुपये व घोड़े की देखभाल करने वाले सभी सहायक को 20 हजार रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed