फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Honor killing : parent kill daughter

बेटी के प्रेम-प्रसंग से तंग आकर माता-पिता ने दुपट्टे से घोंटा था गला, ऐसे हुए खुलासा

Wed, 11 Dec 2019 05:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
Honor killing : parent kill daughter
प्रेस वार्ता कर हत्या का खुलासा करते एसपी देहात - फोटो : ATHROLI
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर कायस्थान में कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय डीना की तीन दिसंबर को हत्या उसके माता-पिता ने ही दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। सुबह हत्या करने के बाद पिता ने शाम को बेटी के अपहरण की अफवाह फैलाई। इसके बाद रात में अपने बड़े भाई के सहयोग से शव को वह अमरूद के बाग में फेंक आया था। आरोपी डीना के प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थे। पुलिस ने आरोपी माता-पिता के साथ ताऊ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आलमपुर गदाई तिराहा स्थित अमरूद की बाग में चार दिसंबर की सुबह शव मिला था। डीना के पिता ने गांव के ही रामू पुत्र जीतू के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी देहात अतुल शर्मा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि डीना की मौत शव मिलने से एक दिन पहले ही हो गई थी। उसके पेट में खाना भी नहीं था। इससे यह स्पष्ट हो गया कि डीना की हत्या रात में नहीं बल्कि दिन में की गई थी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस का शक परिवार वालों पर गहराता चला गया। जांच के दौरान पुलिस ने कई बार परिवार वालों से पूछताछ की। इसी बीच डीना की मां सरबती देवी, पिता प्रकाश चंद्र और ताऊ वेदप्रकाश पुत्र महावीर सिंह कहीं भागने की फिराक में अतरौली में बरी के अड्डे पर खड़े थे, तभी कोतवाल राजीव सिरोही व एसआई रवेंद्र सिंह ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के तानों से तंग आकर की डीना की हत्या
पुलिस की पूछताछ में माता-पिता ने बताया कि बेटी के प्रेम संबंध को लेकर गांव वाले ताने मारते थे। रामू पुत्र जीतू से डीना के संबंध थे। कई बार समझाने के बावजूद डीना नहीं मानी। पिता प्रकाश चंद्र के अनुसार तीन दिसंबर की सुबह भी लोगों ने डीना को लेकर छींटाकशी की थी। इसी पर गुस्से में वह घर पहुंचे और पत्नी के साथ मिलकर डीना के दुपट्टे से ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को घर में कपड़ों के बीच छिपा दिया था।


इसके बाद एक पुराने मुकदमे की तारीख में वह अतरौली स्थित न्यायालय चले गए। शाम घर लौटने पर डायल 112 पर बेटी के लापता होने की सूचना दी। गांव वालों को शक न हो इसलिए शाम सात बजे ही बेटी के अपहरण की अफवाह गांव में फैला दी ताकि पुलिस पूछताछ करे तो गांव वाले अपहरण की बात कहें। इसके बाद रात 10:30 बजे भाई वेदप्रकाश के सहयोग से गांव के बाहर अमरूद के बाग में शव फेंक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed